Best Selfie Camera Phone Under 15000

दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं Best Selfie Camera Phone Under 15000 के बारे में। आपलोगों को पता ही है कि Technology कितनी तरक्की कर रही है। सभी को एक से बढकर एक Latest Features चाहिए अपने फोन में। आज के Time पे स्मार्टफोन company इस रेस में लगी हुई है कि कौन सबसे अच्छा फ़ोन मार्केट में ला सकता है। आज सभी लोग Selfie Phone लेना चाहते हैं। अगर आपलोग Selfie Phone लेने की सोच रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं Top 4 Selfie Phone Under 15000 के बारे में।

Top_smartphone_2018
Top Smartphone 2018


Top Selfie Smartphone 2018

1. HONOR 9 LITE : दोस्तों आप लोग Honor Mobile Company के बारे में तो जानते ही होंगे। ये company काफी अच्छे अच्छे फ़ोन मार्केट में लाती है। अगर आप एक मिड रेंज में सेल्फी कैमरा फ़ोन लेना चाहते हैं तो Honor 9 Lite आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बात करें इसकी specification तो इस फ़ोन में आपको Front Camera 13+2 मेगापिक्सेल का मिलता है। यह एक 4 Camera वाला फ़ोन है। इसमें आपको backside में भी 13+2 मेगापिक्सेल का camera मिलता है। ये फ़ोन android oreo 8.0 पर रन करता है। फ़ोन में 18:9 aspect ratio वाला 5.6inch का फुल HD डिस्प्ले और 4जीबी की रैम है। इस फ़ोन की battery 3000mAh की है जो 3जी पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 24 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर मेमोरी को 256GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। मार्केट में अभी इस फ़ोन की कीमत Rs.12,999 है। आप चाहें तो इस फ़ोन को ले सकते हैं।

Honor_9_lite_specification
Honor 9 lite

2. REDMI NOTE 5 PRO : दोस्तों शाओमी एक ऐसी स्मार्टफोन कंपनी है जो इंडिया के अंदर मिड रेंज में काफी बढ़िया और पावरफुल फ़ोन्स लेकर आती है। इसी कारण शाओमी के फैंस बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही शाओमी ने Redmi note 5 pro को इंडिया में पेश किया। इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको Front camera 20 मेगापिक्सेल और Rear Camera 12+5 मेगापिक्सेल का है। इस स्मार्टफोन में Front Portrait  Selfie Feature  दिया गया है। जिसकी मदद से काफी बढ़िया बैकग्राउंड blur मिलता है। beautify 4.0 की वजह से इससे लिए गए फ़ोटो आपके स्किन को और अच्छा बनाता है। इस फ़ोन के दो varient है 6जीबी ram और 4जीबी ram. इस फ़ोन 4000mAh की battery दी गयी है।
ये फ़ोन  Android Nought 7  पर रन करता है। इस फ़ोन का डिस्प्ले 6inch का है। ये फ़ोन अभी Online  ही  available है।

Best_camera_phone
Redmi Note 5 Pro

3. LENOVO K8 NOTE : दोस्तों Lenovo तो आपलोग जानते ही है। ये कंपनी बढ़िया Laptops  तो बनाती ही है, साथ ही साथ काफी बढ़िया Smartphones भी मार्केट में लाती रहती है। Lenovo K8 Note के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 13 मेगापिक्सेल का Front Camera और 13+5 मेगापिक्सेल का ड्यूल रियर कैमरा मिलता है। इस फ़ोन में आपको 3/4 जीबी दो वैरिएंट मिलता है। इस फ़ोन की बैटरी 4000mAh की है। यह फ़ोन Android 7.1 पर रन करता है। इसमे आपको 5.5 इंच की फुल Hd display मिलती है।आप इस फ़ोन को भी ले सकते हैं। इसकी कीमत Rs.10’999 – 11,999 है।

Best_camera_phone
Lenovo K8 Note

4. REDMI Y1 : दोस्तों शाओमी ने अपना पहला Selfie Camera Phone Redmi Y1 ही निकला।Redmi Y1 मिड रेंज में काफी बढ़िया सेल्फी फ़ोन है। लोगों ने इस फ़ोन को काफी पसंद किया है। इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फ़ोन में आपको 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फ़ोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सेल का दिया गया है, जिससे कमाल के फोटोज आते हैं। इस फ़ोन आपको तीन वैरिएंट देखने को मिलता है, 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम। इस फ़ोन में आपको 3080mAh की battery मिलती है। इसमे आपको 5.5inch का Hd display भी मिलता है। ये फ़ोन Android 7.1 पर रन करता है। इस फ़ोन की कीमत 10,999 है।
आपको इस रेंज में इससे अच्छा फ़ोन नही मिलेगा। आप इस फोन को ले सकते हैं।

Budget_smartphone
Redmi Y1

Finally, दोस्तों मैने Best Selfie Camera Phone Under 15000के बारे में बता दिया। आशा करता हूँ कि आपलोगों को ये खबर पसंद आई होगी। इन फ़ोन्स के अलावा आप लेनोवो K8 प्लस, वीवो v5s और G5s प्लस Smartphones के तरफ भी जा सकते हैं।

 

;}