Strange And Weirdest Fruits Of The World

Strange And Weirdest Fruits Of The World 


दोस्तों हमारी दुनिया बहुत सी अजीबोगरीब दिखने वाले चीजों से भरी हुई है। इसमे कुछ फल भी शामिल है, आपने भी कई तरह के फल देखे भी होंगे और खाया भी होगा। इस पोस्ट में मैं आपको बताउंगी दुनिया के कुछ अजीब दिखने वाले फलों के बारे में।



Weirdest fruits of the world
Strange Fruits of the world




1.Kiwano


किवानो को ‘African horn melon’ नाम से भी जाना जाता है। इन फलों को देखकर ऐसा लगता है जैसे सीधे इस दुनिया से बाहर आये हो और ये फल अफ्रीका में मिलते है। इसके अंदर एक जेली जैसा हरे रंग का हिस्सा होता है और सफेद रंग के बीज होते है, जो खीरे के बीज जैसे दिखते है। इस melon में एक मीठा स्वाद होता है। इसका स्वाद निम्बू, खीरा और केले के जैसा बताया जाता है। इसका कांटेदार छिलका  भी बहुत स्वास्थ्यकर है, जिसमें काफी मात्रा में विटामिन सी होता है।


Kiwano fruit
Kiwano





2.Rambutan 


मूलतः एशिया में पाए जाने वाला ये pompom जैसा दिखने वाला फल रैंबूटन के नाम से जाना जाता है। पर वियतनाम में इन्हें ‘chamcham’ कहा जाता है, जिसका मतलब है “बिखरे हुए बाल”। ये अक्सर गर्म वातावरण में पाए जाते है और इन्हें खाने से पहले लाल कर देना होता है। जैसे ही आप इसका बालों वाला छिलका उतारते है, इसका सफेद और बेहद स्वादिष्ट हिस्सा आपको खाने मिलता है। ये फल बहुत ही स्वास्थ्यकर है और आपकी हर दिन की Magnese की जरूरत को पूरा करते है।


Weirdest fruits in the world
Rambutan

3. Chinese Artichokes 

ये चीजें देखने मे grove worms यानी कि किर्मियों के ढेर जैसी लगती है। लेकिन दरअसल ये फलों का एक गुच्छा है, जिसे chinese artichokes कहते है। इतना अजीब दिखने के बावजूद, इन्हें उगाना बहुत आसान है और इनका स्वाद nuts जैसा होता है। चीनी और जापानी लोग इसका इस्तेमाल भोजन की सजावट के लिए या सलाद के लिए करते है, पर ज्यादातर इनका अचार बनाया जाता है।


Chinese artichokes
Chinese Artichokes





4.Pitaya 

Pitaya को ‘Dragon Fruit’ भी कहते है क्योंकि इसका छिलका इतना अजीब दिखता है की जैसे किसी ड्रैगन के मुँह से आग का गोला बाहर आया हो। ये उन cactus के खाने लायक फलों में से है जो मुख्यतः एशिया के दक्षिणी भागों में जैसे कि वियतनाम, इंडोनेशिया और थाईलैंड में उगता है। इसका सफेद और रस्सेदार गुदा और छोटे काले बीज जो पूरे ‘Dragon Fruit’ में फैले रहते है, दोनो ही खाने लायक और पोषक है। इसका स्वाद स्वादिष्ट, खट्टा, रस्सेदार और तरोताजा करने वाला है।


Pitaya fruit
Pitaya

5.Red Banana 

आपको बेशक पीले और हरे केलों को देखने की आदत हो। पर क्या आपको पता है कि केले लाल रंग के भी होते है। ये केले सिर्फ इसीलिए अलग नही है क्योंकि यह लाल रंग के है बल्कि ये और कई तरह के केलों से कई गुना मीठे है। लाल केलों में पीले केलों से beta caryotene और vitamin C होता है। अगर छिलका ज्यादा लाल है तो इसका मतलब है कि इसमें beta caryotene और vitamin C की ज्यादा मात्रा है।


Duniya ke ajeeb phal
Red Banana





6.Salak 

क्या आप कोई ऐसा फल खाने चाहेंगे जिसे ‘Snake Fruit’ यानी की सांप फल कहा जाता हो। salak दक्षिणी एशिया की कई जगहों पर जैसे कि इंडोनेशिया,  मलेशिया में पाया जाता है। इसको छिलने के बाद यह लहसुन जैसा दिखाई देता है। यह ज्यादातर बाली द्वीप पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेचा जाता है। इसका स्वाद खाने में pineapple और lemon juice जैसा होता है। इससे wine भी बनता है, जिसे salak wine कहते है। जिसका स्वाद अंगूर से बने wine जैसा होता है।


 

Salak fruit
Salak



7. Lemato

Lemato एक hybrid है, जिसे नींबू और टमाटर को मिलाकर बनाया गया है। ये बाहर से दिखने में निम्बू जैसा है पर अंदर से बिल्कुल टमाटर जैसा। इस प्रयोग का परिणाम बहुत ही अच्छा रहा, और ये खाने में शानदार हैं। इस्रायली रिसर्चरों ने इस genetically engineer टमाटर को बनाया है। जिसका स्वाद थोड़ा बहुत निम्बू जैसा और खुसबू गुलाब जैसी है। लगभग 82 लोगों ने प्रयोग किये गए इस फ़ल को चखा है और इसकी खुशबू को शानदार बताया है।


Lemato imgaes
Lemato



8. Buddha’s Hand 

इसे fingerstrone भी कहा जाता है, इस अजीब से फल का बाहरी हिस्सा निम्बू जैसा है पर अंदर से मीठा है। इसका ये नाम इसकी तन्तुओं जैसी आकृति के कारण है और यह हिमालय पर उगता है। इसमें vitamin C प्रचुर मात्रा में है और इसका इस्तेमाल अक्सर कहना बनाने में किया जाता है। Buddha’s Hand fruit बहुत ही खुशबूदार है और मुख्यतः चीन, मलेशिया और जापान में कमरे को और व्यक्तिगत चीजों जैसे कपड़ों को खुशबूदार बनाने में किया जाता है। इसका इस्तेमाल कई तरह के खेमे में भी किया जाता हैं जैसे icecream, sauce, fruit salad और अक्सर soft drink में भी इसे मिलाया जाता है।


Buddha's Hand fruit
Buddha’s Hand

दोस्तों Finally मैने आपको Top Strange Fruits In World के बारे में बता दिया। ऐसे ही educational knowledge के लिए हमारी website www.crazy4knowledge.com पर visit करते रहें। अपना कीमती समय निकालकर ये पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!          

 

;}