Top Tourist Places In Patna – Best Place To Visit In Patna Bihar Tourism

Top 15 Tourist Place In Patna

पाटलिपुत्र यानि आधुनिक समय का पटना, भारत का एक प्राचीन शहर था और आज के समय में यह बिहार की व्यस्त राजधानी है। पटना पवित्र गंगा नदी के दक्षिणी तट के पास स्थित है। पटना आने वाले पर्यटक बहुतायत में विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक वास्तुकलाओं में बने स्थान देख सकते हैं। इस पोस्ट में मैं आपको बताउंगी पटना के टॉप दर्शनीय स्थल और घूमने की जगहों Best Place To Visit In Patna के बारे में।

Best Place To Visit In Patna Bihar Tourism
Top 15 Tourist Places In Patna

Top Tourist Places In Patna

AGAMKUAN (अगमकुआं)

इस जगह के पास शीतला देवी का मंदिर है जो चेचक के इलाज के लिए जाना जाता है। अगमकुँआ अर्थात् ‘अथाह कुँआ’ का विशाल ऐतिहासिक महत्व है। यह पटना के प्राचीन स्थलों में से एक है और मौर्य सम्राट अशोक के शासनकाल से संबंधित है। (Patna Attractions)



TAKHT SHRI PATNA SAHIB (तख्त श्री पटना साहिब)

यहाँ सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का जन्मस्थान है। गुरु गोबिंद सिंह ने माता गुजरी देवी के गर्भ से 26 दिसम्बर 1666 शनिवार को  जन्म लिया था। उनका बचपन का नाम गोबिंद राय था। तख्त श्री पटना साहिब गुरु गोबिंद सिंह जी की याद में महाराजा रणजीत सिंह द्वारा निर्मित एक गुरूद्वारा है, वह सिखों के 10वें और अंतिम गुरु थे| (Tourist Destination In Patna)


PATNA PLANETARIUM (इंदिरा गांधी तारामंडल, पटना)

इंदिरा गांधी तारामंडल पटना के इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर में स्थित है। Planetarium बिहार परिषद के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रूपये की कुल लागत पर Science & Technology पर बनाया गया था। पटना तारामंडल Asia के सबसे बड़े तारामंडलों में से एक है। 



BUDDHA SMIRITI PARK (बुद्ध स्मृति पार्क, पटना )

बुद्ध स्मृति पार्क को Buddha Memorial Park के रूप में भी जाना जाता है भारत के पटना में पटना जंक्शन के निकट Frazer Road पर स्थित है। यह पार्क शहर के बीच में है और लगभग 22 एकड़ में फैला हुआ है। इसके मुख्य स्तूप के अंदर बुद्ध की पवित्र राख वाले बर्तन आदि आपको देखने को मिल जाएंगे। पार्क में एक Museum भी है, जहां जापान, म्यांमार, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका और थाईलैंड से बुद्ध के अवशेष लाए गए हैं। (Famous Park Near Patna Junction)



MAHAVIR MANDIR (महावीर मंदिर, पटना)

Tourist Place Near Patna Junction: भगवान हनुमान को अर्पित महावीर मंदिर उन पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक है जो कि बिहार के पटना में स्थित है।  हर साल लाखों तीर्थयात्री इस मंदिर का दौरा करते हैं। हर राम नवमी और नए साल के उत्सव पर हजारों लोग महावीर मंदिर की यात्रा करते हैं। प्रत्येक राम नवमी में पूजा की प्रतीक्षा में कतारें कुछ किलोमीटर तक बढ़ जाती हैं।




FUNSTASIA WATERPARK, PATNA

यह वाटरपार्क Sampatchak के New Bipass रोड पर स्थित है, जो मुख्य शहर से केवल 9 किमी दूर है। यह पर बड़े से लेकर बच्चों के लिए तरह तरह के Rides लगे हुए है। (Waterparks In Bihar)



GOLGHAR (गोलघर, पटना)

गोलघर, बिहार राज्य की राजधानी पटना में गाँधी मैदान के West में स्थित है। इसका निर्माण British राज में 20 जुलाई 1786 को हुआ था। इसमें एक साथ 140000 टन अनाज़ रखा जा सकता है। इस गोलघर का निर्माण अनाज़ भंडारण के लिए  20 जनवरी 1784 को शुरु करवाया था। इसका आकार 125 मीटर गोलाई में और ऊँचाई 29 मीटर है। इस Monument बिना स्तंभ का बना है और इसकी दीवारें 3.6 मीटर मोटी हैं। (Famous Places In Patna)




SANJAY GANDHI BOTANICAL GARDEN (संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना)

संजय गांधी जैविक उद्यान ( संजय गांधी जैविक उद्यान, जिसे संजय गांधी Biological और Zoological Garden या पटना चिड़ियाघर के रूप में भी जाना जाता है) यह पटना, बिहार राज्य में स्थित है। यह चिड़ियाघर एक जैविक पार्क है, जिसमें चिड़ियाघर के साथ साथ एक वनस्पति उद्यान है। यह Bailey Road, राजभवन, राजबांसी नगर, पटना में स्थित है। 

खुलने का समय-
मार्च से अक्टूबर – सुबह 5.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक
नवंबर से फरवरी – सुबह 6.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक
सोमवार को बंद

JALAN MUSEUM (जालान संग्रहालय, पटना)

जालान संग्रहालय किला हाउस, एक निजी संग्रहालय है जो की बिहार के पटना में स्थित है यह बिहार राज्य के केवल दो Private संग्रहालयों में से एक है। यहां लगभग 10,000 वस्तुओं का संग्रह है; जिसमें पत्थर,धातु, Terakota, हाथीदांत, कांच शामिल हैं। इन कला वस्तुओं में से बहुत से यूरोपीय और कुछ एशिया के दूर और निकटवर्ती देशों से हैं । 



SHAHID SMARAK (शहीद स्मारक,पटना)

शहीद स्मारक उन सात Leaders की प्रतिमाएं हैं, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में अपने प्राण दिए थे। जिन्हें पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था और अंग्रेजों ने निर्दयता से इन सात युवा छात्रों के समूह को गोली मार दी।


SADAKAT AASHRAM (सदाकत आश्रम,पटना)

सदाकत आश्रम पहले मुख्यालय थी जहाँ से राज्य में स्वतंत्रता आंदोलन को Operate किया जाता था। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी Retirement के दिन यहाँ गुज़ारे थे। 



JALMANDIR (जलमंदिर,नालंदा)

जलमंदिर गंगा Basin के नालंदा जिले के पवित्र शहर पवापुरी में स्थित है। जैन धर्म का एक प्रसिद्ध और पवित्र तीर्थस्थान का केंद्र है क्यूंकि माना जाता है कि भगवान महावीर को यहीं मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। यह मंदिर पूरी तरह से पानी में बना है और साथ ही इस मंदिर के चारो तरफ़ कमल के फूल लगे दिखाई देते है।



SUN TEMPLE (सूर्य मंदिर,औरंगाबाद)


यह बिहार के (औरंगाबाद जिला) में स्थित सूर्य मंदिर है। यह मंदिर पूर्व की ओर ना होकर पश्चिम की ओर है। यह मंदिर अपनी अनूठी Architechture के लिए प्रसिद्ध है। पत्थरों को तराश कर बनाए गए इस मंदिर की नक्काशी उत्कृष्ट Architechture का नमूना है। यहाँ छठ पर्व के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ती है।



GANDHI MAIDAN (गांधी मैदान, पटना)

गांधी मैदान बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक प्रख्यात और ऐतिहासिक मैदान हैं। यहाँ पर महात्मा गांधी का विश्व भर में सबसे लम्बी प्रतिमा स्थापित हैं। मैदान के North West कोने में गांधी संग्रहालय है, जिसमें महात्मा गांधी की और बिहार के विभिन्न चित्रों और रिकॉर्डों को प्रदर्शित किया गया है। गांधी मैदान में पटना पुस्तक मेले (एक वार्षिक पुस्तक मेला) का आयोजन Readership Development Centre (सीआरडी), NGO द्वारा आयोजित किया जाता है


KESHARIYA STUPA (केशरिया स्तूप)

भगवान बुद्ध जब महापरिनिर्वाण ग्रहण करने कुशीनगर जा रहे थे तो वह एक दिन के लिए केसरिया में ठहरें थे। वर्तमान में यह स्‍तूप 1400 फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी ऊंचाई 51 फीट है।जहां पर वह ठहरें थे उसी जगह पर कुछ समय बाद सम्राट अशोक ने स्‍तूप का निर्माण करवाया था।

दोस्तों Finally मैने आपको Top Tourist Places In Patna – Best Place To Visit In Patna Bihar Tourismके बारे में बता दिया। ऐसे ही Educational knowledge के लिए हमारी website  www.crazy4knowledge.com पर visit करते रहें। अपना कीमती समय निकालकर ये पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

;}