Eye Problems Home Remedies In Hindi – Crazy4knowledge.com

Eye Problems Home Remedies In Hindi

Home Remedies for Eyesight : आंखों में कई समस्या होती है। आंखों की बीमारियां किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकती है। आंखों की कुछ सामान्य बीमारियां हैं- जैसे आँखों की थकान, आँखे दुखना, आंखों के काले घेरे एवं आँखों के आगे अंधेरा छाना, आंखों में अवांछित वस्तु गिरना, आंखों में जलन, आंखों से पानी बहना इत्यादि।

Eye problem solution
Eye Problem Solution

आइए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताते हैं जिनको अपनाकर आप Eye Problems से छुटकारा पा सकते हैं |

How To Improve Eyesight Naturally At Home

1. त्रिफला (हर्रे,बहेड़ा और आँवला) रात को पानी में मिट्टी के बर्तन में भिगो दें। प्रातः छानकर इस पानी से आंखे धोने से आंखे नीरोग रहती है।


2. जब आंखों में थकान महसूस हो, तो आंखों को आराम पहुँचाने के लिए खीरे के टुकड़े को दस मिनट तक अपनी पलकों पर रखें। आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें। इसके गोल टुकड़े काटकर 20 मिनट तक आंखों की पलको पर रखने से आंखों के काले घेरे दूर  होते है। इसके टुकड़े को चेहरे पर मलने से चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयां तथा झुर्रियां दूर हो जाती है। खीर खाने से शरीर के अंदर जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाता है व त्वचा में कांति आती है।


3. ककड़ी का रस सुरक्षित तरीके से सूखी, गहरी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है। आँखों के नीचे की त्वचा अति संवेदनशील होती है। आयु, वातावरण और तनावपूर्ण जीवन शैली से बहुत से नकारात्मक प्रभाव पड़ते है, जिससे संवेदनशील क्षेत्र में सूखापन और पिगमेंटेशन बढ़ता है। आंखों के आसपास जहां भी काले घेरे हो, उन पर ककड़ी का रस लगाए। सावधानी रखें कि रस आंखों में न जाएं। ककड़ी नित्य लंबे समय तक खाएं। आंखों के काले घेरे ठीक हो जाएंगे।


4. अनार की हरी पत्तियां पीसकर आंखों की पलको पर व चारों ओर लेप करने से आंखे दुखना एवं अन्य सामान्य सभी रोग ठीक हो जाते है।


5. लौकी को पीसकर लुगदी पतले कपड़े में रखकर नेत्र बंद करके पोटली ऊपर रखकर चालीस मिनट सोये।


6. पिसी हुई हल्दी में पानी डालकर सफेद पतला कपड़ा रंग ले। इस कपड़े को दुखती आंखों पर रखकर ऊपर कपड़ा बांधें। इससे आंखों का दर्द कम हो जाता है।


7. आधा चम्मच हल्दी में 5 बूंदे घी की डालकर गरम करके पलकों पर लगाएं। 1 चम्मच हल्दी, 1 गिलास पानी में घोलकर, उबालकर, छानकर नित्य 2 बार आंखे धोये। आंखे बंद रखें जिससे पानी अंदर न जाएं और सेंक हो जाएं। इससे आंखों की ललाई, सूजन, आंखों से पानी गिरना आदि सामान्य रोग ठीक हो जाते है।


8.आंखे दुखने पर लालमिर्च पीसकर, थोड़ा सा पानी मिलाकर लुगदी बना लें। जिस ओर की आंख दुख रही हो उस पेअर के अंगूठे के नाखून पर मिर्ची का लेप करें। यदि दोनों ओर की आंखे दुख रही हो तो दोनों अंगूठों के नाखूनों पर लेप करें।


9.काले अंगूर आंखों के लिए लाभकारी होते है। काले अंगूर में ल्युटिन नामक तत्व काफी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए टॉनिक का कार्य करता है। इतना ही नहीं, अंगूर में GX Anthene नामक एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो आंखों को रोगों से बचाता है। आंखों में रेटिना के पीछे पीले रंग का द्रव्य होता है, जो आंखों की हानिकारक तत्त्वों से रखा करता है। अंगूर इसी पीले रंग के द्रव्य को बढ़ाता है। लगातार कुछ महीनों 100 ग्राम काले अंगूर खाएं, क्षीण होती नेत्र ज्योति बढ़ जाएगी।


10. नारियल की 25 ग्राम सुखी गिरी और शक्कर 60 ग्राम प्रतिदिन एक सप्ताह खाने से लाभ होता है। आंख दुखने पर नमक न खाएं या कम खाएं। घी, बूरा या शक्कर, कालीमिर्च से रोटी खाये। नारियल का सेवन नेत्र ज्योति बढ़ाता है।


11.आंखों में लाली या सूजन में बथुए का साग खाने से आराम मिलता है। बथुए का साग आंखें की ज्योति को तेज करता है।


12. पोदीना और धनिया की हरी पत्तियां एक गिलास पानी में उबालें। आधा पानी रहने पर छानकर स्वादानुसार नमक मिलाकर पीने से आंखों में पानी आना बंद होता है।


ALSO READ: Indigestion Home Remedies In Hindi

13. आंखों में चोट लगी हो, जल गई हो, मिर्च मसाला गिरा हो, कोई कीड़ा गिर गया हो या डंक मारा हो, आंख लाल हो, दुखती हो, कीचड़ आती हो, प्रकाश सहन न होता हो तो रुई का फोहा दूध में भिंगोकर आंखों पर रखने से लाभ होता है।


14. भोजन के बाद एक चम्मच सौंफ खाने से पाचन और नेत्र ज्योति बढ़ती है तथा पेशाब खुलकर आता है। सौंफ पीस ले। रात को सोते वक्त आधा चम्मच सौंफ एक चम्मच शक्कर मिला कर दूध से फंकी ले। नेत्रज्योति बढ़ेगी।


15. 100 ग्राम सौंफ को कूटकर छिलका उतारकर समान मात्रा में धनिया, मिश्री व दस इलाइची मिलाकर पीस ले। इसकी दो-दो चम्मच सुबह-शाम गर्म दूध से फंकी ले। इसके नियमित सेवन से मोतियाबिंद बढ़ना रुक जाता है।


16. आँखों में लाली और टीस जैसा दर्द हो, पीव आती हो तो एक चाय की चम्मच हल्दी पिसी हुई, आधा किलो पानी में इतना उबालें कि चौथाई पानी रह जाए। फिर उसे बारीक कपड़े में छानकर सुबह-शाम आँख में डालने से लाभ होता है। यह हर तीसरे दिन ताजा बनाकर काम में लें। आँखों में लाली, शोथ, पानी बहने पर हल्दी पानी में घिसकर किंचित्‌ गर्म करके पलकों पर लेप करने से लाभ होता है।


आपको Eye Problems Home Remedies In Hindi
यह पोस्ट कैसी  लगी हमें Comment के माध्यम से जरुर बताए जिससे हम इस Website को आपके लिए और भी बेहतर बना सकें | आप आयुर्वेद से जुड़े अन्य सवाल  हमसे Comment के माध्यम से पूछ सकते हैं |


;}